Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रबी/खरीफ फसल ऋण प्रणाली की समीक्षा की

मंडला 3 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को गोलमेज सभाकक्ष में वर्ष 2025-26 हेतु फसल ऋण प्रणाली अंतर्गत विभिन्न रबी/खरीफ फसलों हेतु नगद एवं वस्तु के रूप में ऋण मान तथा ऋण वितरण एवं अदायगी तिथियों के संबंध में समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, कृषि उपसंचालक श्रीमती मधु अली, सहायक संचालक मत्स्य श्री एसएस सैयाम, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. यूएस तिवारी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में मंडला जिले से प्रति हेक्टेयर लागत एवं उत्पादकता की जानकारी प्राप्त कर लागत एवं भुगतान क्षमता का आंकलन किया। जिसके आधार पर फसलों के ऋणमान का निर्धारण किया जा सके। आयोजित बैठक में वर्ष 2025-26 हेतु रबी एवं खरीफ फसलों में लगने वाले प्रति हेक्टेयर लागत का आंकलन किया गया। जिसमें धान, सिंचित/असिंचित, मक्का, कोदो, कुटकी, मूंग/उड़द, अरहर, सोयाबीन, तिल, रामतिल, सन, गेहूं, सिंचित/असिंचित चना, मटर, अलसी, मसूर, राई/सरसों और गन्ना सिंचित फसलों का प्रति हेक्टेयर लागत का आंकलन किया गया। इसी प्रकार से वर्ष 2025-26 हेतु सब्जियों में लगने वाली प्रति हेक्टेयर लागत का आंकलन किया गया। जिसमें बीज, उर्वरक, गोबर खाद, पौध संरक्षण राशि, अन्य खर्च को शामिल किया गया है। सब्जियों में आलू, टमाटर, प्याज, मिर्च, भिंड्डी, कद्दू, बैगन, तरबूज, घुईयां, गाजर, फूलगोभी, अदरक, मूली, लहसुन सब्जियों का प्रति हेक्टेयर लागत का आंकलन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में मत्स्य उत्पादन इकाई, मत्स्य बीज संवर्धन, मछलीपालन, केज कल्चर, सिचाई जलाशयों के पट्टेधारक समिति हेतु, बायोफ्लाक, आरएएस, पट्टाधारक समिति के सदस्य समूह, मत्स्य महासंघ के जलाशयों के समिति के सदस्यों के क्रेडिट कार्ड तथा नदियों में मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों हेतु प्रदाय की जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में समीक्षा की गई।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक

Reva India News

अग्रवाल समाज के सरपंच बनें प्रशांत

Reva India News

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम सर्रा पिपरिया में वृक्षारोपण का अवलोकन किया पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने के निर्देश दिए

Reva India News

Leave a Comment