मंडला 3 जनवरी 2025
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभी मतदान केन्द्रों में 6 जनवरी 2025 को अंतिम प्रकाशन किया जावेगा। इसके उपलक्ष्य में जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे से स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है।
