Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी दिव्यांगजनों को योजना और अधिकारों से लाभान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट सुगम्य प्रारंभ किया गया

मंडला 3 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजनांे को शासन द्वारा मिलने वाली योजनाआंे और सुविधाआंे से लाभान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट सुगम्य अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए परिवहन सुविधा का अधिकार एक पहल प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत दिव्यांगजनों को शासन से मिलने वाली योजनाओं और उनके अधिकारों से लाभान्वित किया जायेगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शुक्रवार को जिला योजना भवन में आयोजित प्रोजेक्ट सुगम्य की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रोहित बड़कुल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में दिव्यांगजनों के लिए प्रदाय किए जाने वाली योजनाओं और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को पेंशन, आर्थिक सहायता, कृत्रिम उपकरण प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनांे को बसों के आरक्षण तथा किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बसों में दिव्यांगजनांे के लिए क्रमांक 1 से 5 तक सीट आरक्षित करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर वे 181 में कॉल कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में बताया गया कि दिव्यांगजनों के स्वावलम्बन के लिए लगातार कार्य किए जाते हैं। उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम एवं समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाता है। उनके साथ समाज में मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाता है। आयोजित बैठक में नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि दिव्यांगजनों को मिलने वाली सहायता एवं सुविधा उन्हें प्रमुखता से मिले इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता से काम करें। उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण भी तत्परता से किया जाए। जिससे दिव्यांगजन समाज में सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने दिव्यांगजनांे को यूडीआई कार्ड का वितरण किया।

Related posts

बाल श्रम एवं बंधक श्रम उन्मूलन के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना – श्रेयांश कूमट जिला टॉस्कफोर्स एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 3rd वेस्टर्न रीजनल मीटिंग 2024-25 में हुए शामिल

Reva India News

नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत निवास के सिंगपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment