Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परियोजना बिछिया के सेक्टर मोचा में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

मंडला 3 जनवरी 2025

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि सेक्टर मोचा परियोजना बिछिया जिला मण्डला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। शासन की मंशा के अनुसार संपूर्ण हितग्राहियों को सुविधाएं देने का प्रावधान है जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं को गर्भवती, धात्री एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को टेक होम राशन वितरित किया जाता है। इस हेतु शासन के नियम के अनुसार केवल हितग्राहियों को ही यह लाभ प्राप्त हो कोई दूसरा इसका दुरुपयोग न कर सके, इस हेतु एफआरएस की ट्रेनिंग सेक्टर स्तर पर दी गई। चूंकि पोषण ट्रेकर ऐप में गर्भवती, धात्री एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों का पंजीयन किया जा चुका है। लाभ दिलाने के लिये फोटो खींची जायेगी, ईकेवाईसी किया जायेगा। तत्पश्चात आधार में लिंक मो.नं. पर ओटीपी प्राप्त होगा और ओटीपी के द्वारा ही हितग्राही का सत्यापन कर टीएचआर प्रदान किया जायेगा। हितग्राहियों को आधार में जुड़े मोबाइल को लेकर आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। यह जानकारी प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचे इस हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण बिछिया विकासखंड समन्वयक सुभाष सिंगौर एवं पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय द्वारा दिया गया। जिसमें मोचा सेक्टर की सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Related posts

जिले में आज 5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सफल बनाने पर चर्चा

Reva India News

सभी अधिकारी आपदा प्रबंधन तथा राहत के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से संपादित करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment