Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीड़ित प्रतिकर योजना से संबंधित 14 प्रकरणों में 33 लाख रूपए स्वीकृत किए गए

मंडला 6 जनवरी 2025

जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला ने बताया कि विभिन्न प्रकार के अपराधों से पीड़ितों को अथवा उनके आश्रितों के प्रभावी पुर्नवास हेतु शासन द्वारा अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना लागू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के द्वारा जिसके तहत 14 प्रकरणों में तैतीस लाख रूपये प्रतिकर राशि पीड़ितों को प्रदान करने  हेतु स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रकरण में एवं लैंगिक अपराधों से पीड़ितो को प्रतिकर दिलाये जाने हेतु विशेष न्यायालय पॉक्सों एक्ट मण्डला द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला को अनुशंसा की गई थी। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री एस0के0 जोशी की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रवीण कुमार सिन्हा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिती रही। आयोजित बैठक में लैंगिक अपराधों से पीड़ित बालकों के 11 प्रकरणों में सर्वसम्मती से निर्णय लेते हुए 25,00,000=00 (पच्चीस लाख रूपये) और  हत्या के 03 प्रकरणों में सर्वसम्मती से निर्णय लेते हुए 8,00,000=00 (आठ लाख रूपये) प्रतिकर राशि प्रदान करने का आदेश पारित किया गया।

जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 से प्रदेश में लागू की गई है जिसमें व्यक्ति की जीवन की हानि हो जाने पर अधिकतम चार लाख रूपये, मारपीट में स्थायी रूप से अपंग हो जाने पर अधिकतम तीन लाख रूपये, अवयस्क बच्चों के साथ लैंगिक अपराध घटित हो जाने पर दो लाख रूपये और सामूहिक बलात्कार के मामले में पीड़िता को अधिकतम तीन लाख रूपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की जा सकती है, एसिड अटैक के मामलों में उपचार का सम्पूर्ण खर्च और तीन लाख रूपये तक प्रतिकर प्रदान किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत अपराध से पीड़ित सभी जाति वर्ग समुदाय के लोगों को लाभ दिया जाता है।

Related posts

स्कूल और छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करें – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य आदिवासियों की धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करें – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने जिला स्तरीय बैठक में विभागों की समीक्षा की

Reva India News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कलेक्टर ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल गोली ज्ञानदीप स्कूल से हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ

Reva India News

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment