Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अगरबत्ती निर्माण एवं मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षण देने आवेदन आमंत्रित  

मंडला 15 जनवरी 2025

प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सकल्प पत्र में प्रदेश में अगरबत्ती निर्माण उद्योग एवं मधुमक्खी पालन उद्योग की स्थापना को बढ़ावा देने का सकल्प है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल से कौशल विकास कार्यक्रम योजना अन्तर्गत जिले के नवयुवकों/स्व रोजगार के इच्छुक हितग्राहियों से अगरबत्ती निर्माण एवं मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र ऑनलाईन आमंत्रित किये गए हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन बोर्ड की विभागीय वेबसाईट http://crisponlineservices.com/Services/khadi/ User_Registration_khadi.aspx पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत मण्डला मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

हिरदेनगर में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए निर्देश

Reva India News

एसटी, एससी अत्याचार निवारण की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment