Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 17 से

मंडला 16 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 17 से 24 जनवरी 2025 तक विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन जिला पेंशन कार्यालय मंडला में किया गया है। समस्त संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी स्थापना लिपिक के साथ शिविर में उपस्थित होकर लम्बित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 24 जनवरी 2025 तक जिला कोषालय अधिकारी मण्डला को इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें, कि अब इस कार्यालय स्तर पर कोई भी पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु लंबित नही हैं। उक्त प्रमाण पत्र के अभाव में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी एवं संबंधित पेंशन प्रकरण प्रभारी लिपिक का माह जनवरी 2025 का वेतन आहरित नही किया जाएगा।

Related posts

ग्रामीणों को पानी की जांच करने का दिया प्रशिक्षण  

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय नम भूमि दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

Leave a Comment