Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 जनवरी को 15वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन के निर्देश  

मंडला 17 जनवरी 2025

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 25 जनवरी 2025 को मतदाता दिवस का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाना है। सर्व कार्यालय अपने अधिनस्थ कार्यालयों में 25 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाना तथा कार्यक्रम के 2 फोटोग्राफ्स मण्डला जिला जनसंपर्क ग्रुप एवं मण्डला इलेक्शन ग्रुप में शेयर करना सुनिश्चित करें। मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ इस प्रकार है। ’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’

Related posts

ओव्हरलोड एवं अवैध संचालित वाहनों के विरूद्व चैकिंग की कार्यवाही

Reva India News

विश्व पृथ्वी दिवस पर ली गई प्रकृति संरक्षण की शपथ  

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

Leave a Comment