Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 27 जनवरी 2025

      कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माहिष्मती घाट में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती की।

                             इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदेनर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ऊँ जय जगदा नंदीआरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित समाजसेवी, श्रद्धालुजन मौजूद थे। 

Related posts

बड़े भू-खण्ड को उप विभाजित करके विक्रय कर निर्मित कॉलोनी अवैध घोषित

Reva India News

5 दिवसीय प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती के गुर सीखेंगी कृषि सखियॉं कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

Reva India News

नए शिक्षण सत्र की समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करें – सीईओ जिला पंचायत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई एफएलएन की समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment