Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की पुस्तिका का विमोचन  

मंडला 29 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नाबार्ड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए तैयार की गई पीएलपी (पोटेन्शियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान) का विमोचन किया। इस दौरान नाबार्ड डीडीएम श्री देबब्रत पाल एवं एलडीएम श्री सुजय कुमार उपस्थित थे। संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिकता क्षेत्र एवं उप क्षेत्र जिनके अंतर्गत संस्थागत ऋण के माध्यम से संभाव्यता को प्राप्त किया जा सकता है, ऐसे क्षेत्र का आंकलन वर्ष 2025-26 के लिए किया गया है। डीडीएम नाबार्ड ने बताया कि मंडला जिले के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 255624.69 लाख की ऋण योजना बनाई गई है।

इसमें प्राथमिकता क्षेत्रों में फसल ऋण के लिए संभाव्यता 126446 लाख एवं कृषि में निवेश (मियादी) ऋण 47060 लाख है। लघु मध्यम एवं सूक्ष्म इकाइयों के अंतर्गत 50306 एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए 31812 की संभाव्यता का आंकलन किया गया है। इसी के आधार पर जिले की वार्षिक साख योजना बनाई जाएगी। ये ऋण आंकलन भारत एवं मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं/नीतियों को ध्यान में रखते हुए उनसे उत्पन्न संभावनाएं, आधारभूत/सहायक सुविधाओं में सुधार, स्केल ऑफ फाइनेंस, यूनिट कास्ट, संभावित उपलब्धि, गतवर्ष बैंकों की उपलब्धियों एवं पिछले आधार स्तरीय ऋण प्रवाह को ध्यान में रखकर किया गया है।

Related posts

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, पुस्तिका एवं फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

अध्यक्ष श्री अतर सिंह आर्य 24 एवं 25 जुलाई को मंडला जिले का भ्रमण करेंगे

Reva India News

जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में किसानों द्वारा फसलों के अवशेषों को जलाना प्रतिबंधित  

Reva India News

Leave a Comment