Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

मंडला 29 जनवरी 2025

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायत के आधार पर 25 जनवरी 2025 को ग्राम कोको बिछिया में खनिज बोल्डर में संलिप्त वाहन व्यू पावर ट्रेक्टर, 27 जनवरी 2025 को ग्राम पौंड़ी महाराजपुर में वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 6427 एवं 28 जनवरी 2025 को बिछिया क्षेत्र अन्तर्गत खनिज रेत में संलिप्त एक वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 0369 मय ट्राली क्रमांक एमपी 51 एए 2168 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी, चौकी अंजनिया की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

Reva India News

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनी लोगों की समस्यायें जनसुनवाई में आये 35 आवेदन

Reva India News

हेलमेट से सुरक्षा, सतर्कता से साइबर बचाव – गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस

Reva India News

Leave a Comment