Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल अभियान अंतर्गत शिविर 3 से

मंडला 31 जनवरी 2025

’पीएम स्वनिधि योजना के स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल’ अभियान अंतर्गत 6 दिवसीय शिविर का आयोजन 3 फरवरी 2025 से 8 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। शिविर का आयोजन अस्पताल के सामने उदय चौक मंडला में होगा। इसके तहत नगरीय क्षेत्र के लाभन्वित ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों का सोशल प्रोफाइलिंग एवं भारत सरकार की 8 जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना एवं पीएम जनधन योजना में बैंकों द्वारा पंजीकरण कर बीमा प्रदाय एवं मैं भी डिजिटल अभियान अंतर्गत पथ विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान से जोड़ना, प्रशिक्षण एवं यूपीआई बारकोड प्रदान किए जाने आदि संबंधी जानकारियाँ साझा की जाएंगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकोपी, दो फोटो एवं मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाएं। योजना अंतर्गत विस्तृत जानकारी हेतु नगरपालिका परिषद मंडला शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में संपर्क करें।

Related posts

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान मातृशक्ति के लिए वरदान: मंत्री श्रीमती उइके बम्हनी बंजर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची मंत्री

Reva India News

तत्काल व्हीलचेयर पाकर पवन ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment