Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर मंत्री संपतिया उइके का बयान

भोपाल। मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और पूरे भाजपा संगठन की मेहनत का परिणाम है। मंत्री उइके ने कहा, दिल्ली की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। यह जीत उनकी दूरदर्शी नीतियों, विकास कार्यों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जीत है। भाजपा ने दिल्ली में सकारात्मक राजनीति करते हुए जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा और यह जीत उसी का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा, गृह मंत्री अमित शाह  की कुशल रणनीति और भाजपा संगठन के अथक परिश्रम ने इस जीत को सुनिश्चित किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक कड़ी मेहनत की और जनता को भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया। यह जीत भाजपा के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रमाण है। मंत्री उइके ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, हम दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने झूठी राजनीति को नकारते हुए विकास की राजनीति को चुना। भाजपा दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। मोदी जी का नेतृत्व, शाह जी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत – भाजपा की जीत का मंत्र

Related posts

जिले में होगा सुरक्षाकर्मियों का भर्ती शिविर पहला शिविर 19 सितंबर को महाराजपुर में मंडला 15 सितंबर 2025 भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थाई रोजगार देने के लिए कमाण्डेंट एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। यह भर्ती शिविर कक्षा दसवी एवं बारहवी पास, ग्रेजुएट, 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आना होगा। भर्ती शिविर का समय सुबह 10ः30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए एसआईएस लिमिटेड भर्ती के अधिकारी श्री आकाश यादव, मोबाईल नंबर 7470439955 से संपर्क किया जा सकता है। यह शिविर थाना परिसर महाराजपुर में 19 सितंबर को, 20 सितंबर को बिछिया, 23 सितंबर को बम्हनी, 24 सितंबर को घुघरी, 25 सितंबर को निवास, 26 सितंबर को बीजाडांडी, 27 सितंबर को टिकरिया, 29 सितंबर को मवई, 3 अक्टूबर को नैनपुर, 4 अक्टूबर को मोतीनाला, 5 अक्टूबर को मोहगांव, 6 अक्टूबर को खटिया, 8 अक्टूबर को कोतवाली एवं 9 अक्टूबर को हिरदेनगर में लगाया जायेगा।

Reva India News

पॉलीटेक्निक में जनभागीदारी की बैठक संपन्न

Reva India News

हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन का लक्ष्य – श्रीमती देसाई घुघरा में आयोजित ग्रामसभा में पहुँचा केन्द्रीय दल

Reva India News

Leave a Comment