Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मण्डला के द्वारा तहसील मण्डला अंतर्गत स्थित संपत्ति का भू-राजस्व पंचायत उपकर शाला उपकर डायवर्सन भू-भाटक की राशि के दो बकायेदारों को संपत्ति कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी किया गया है। म.प्र. भू-राजस्व संहिता 1959 अंतर्गत धारा 147-क एवं 147 (ख) 147 (ख-ख) 147 (ख-ख-ख) एवं 147 (ग) में निहित प्रावधानों के तहत संपत्ति कुर्क किये जाने के पूर्व सूचना वारंट जारी किया गया। मंडला तहसील के अंतर्गत महेन्द्र कुमार पिता हनुमान प्रसाद (बकाया राशि 162000) निवासी ग्राम कटरा एवं अनिरुद्ध पिता गोविंद (बकाया राशि 702000) निवासी ग्राम कटरा को 3 दिवस का समय दिया गया है, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

Related posts

100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय कन्या हाईस्कूल सिझौरा में शपथ अभियान का आयोजन

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

“प्रत्येक वोट जरूरी है” पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है प्रथम 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये का होगा पुरस्कार चयनित 10 प्रतिभागियों को 5100 रुपये का दिया जाएगा विशेष पुरस्कार

Reva India News

Leave a Comment