Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर विशेष फोकस करें अधिकारी – कलेक्टर समय सीमा की बैठक में निर्देश  

मंडला 10 फरवरी 2025

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर फोकस करें। प्रत्येक कार्यालय प्रमुख प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन का स्टेटस रिपोर्ट करें। अपने-अपने विभागों की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराने के लिए लगातार समीक्षा करें, जिससे प्रदेश में जिले की स्थिति बेहतर बनी रहे। कलेक्टर ने विभागवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। प्रत्येक विभाग राज्य स्तर पर विभागवार रैंकिंग में अपना स्थान टॉप 5 में सुनिश्चित करें। माननीय उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों के संबंध में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में हमें समय पर कार्यवाही करते हुए कंप्लायंस जमा कराने हैं, इसके लिए विभाग प्रमुख इस कार्य को गंभीरतापूर्वक पूर्ण करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि 31 जनवरी को प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें और 15 फरवरी तक समस्त कार्य संपादित करें। विद्यार्थियांे को स्कूटी प्रदाय के संबंध में निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी करें। निःक्षय अभियान, नेत्र ज्योति तथा आयुष्मान कार्ड के संबंध में उन्होंने कहा कि भोपाल से जिन इंडीकेटर्स पर रिव्यू किया जाता है उन पर विशेष फोकस करें। ई ऑफिस परियोजना क्रियान्वयन के संबंध में उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है, इसके लिए विभागवार ट्रेनर्स की सूची तैयार करें। सभी अधिकारियों का स्टेटस वेरीफिकेशन कर लें। साथ ही साथ चैकलिस्ट बनाते हुए डिजिटल सिग्नेचर अथवा ई सिग्नेचर का डेटा भी आवश्यक रूप से प्राप्त कर लें। योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएम वर्मा, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं आशुतोष ठाकुर, समस्त एसडीएम तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खंड स्तरीय अंबेडकर जयंती समारोह ग्राम रमपुरी में संपन्न आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प, ग्राम सभा की एकजुटता और जनभागीदारी पर जोर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मकर संक्रांति पर्व पर नायलोन और कांच लेपित मांझा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया

Reva India News

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment