Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूकता जरूरी इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर कार्यशाला का योजना भवन में आयोजन  

मंडला 11 फरवरी 2025

मंगलवार को जिला योजना भवन में जनसुनवाई के पश्चात इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री वेदप्रकाश गुप्ता प्रोग्रामर डाईट ने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि अपने-अपने अधिनस्थ अमले को भी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों और युवाओं में इंटरनेट उपयोग को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि आए दिन फाईनेंसियल फ्रॉड और साईबर क्राईम की खबरें सुनाई देती हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई से ट्रांजेक्शन का चलन वर्तमान में बहुत बढ़ गया है, जिससे इस संबंध में होने वाले फ्रॉड भी तेजी से बढ़े हैं। हमें अपने पासवर्ड यूनिक और स्ट्राँग बनाने चाहिए, जिससे हेकर आसानी से इसे क्रेक न कर सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती मधु मिश्रा सहित विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द रावत पंचतत्व में विलीन .पत्रकारों ने किया शोकव्यक्त

Reva India News

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे ऑपरेटर संघ की बैठक संपन्न

Reva India News

*अब खुद के मकान में रहेगी सुमरती परते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से संवाद*

Reva India News

Leave a Comment