Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पाईन के शिकायतों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

मंडला 12 फरवरी 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के शिकायतों को गंभीरता से लें तथा इनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रेडिंग सुधारने का प्रयास करें। 50 दिवस से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से लें एवं आवेदकों से बात करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

उर्वरक डीएपी अमानक पाए जाने के फलस्वरूप प्रतिबंधित किया गया

Reva India News

तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब कार्यशाला शुरू

Reva India News

प्रचार रथ के माध्यम से शुद्ध पेयजल के उपयोग एवं क्लोरिनेशन की दी जानकारी  

Reva India News

Leave a Comment