Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में 24 को प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ  

मंडला 14 फरवरी 2025

राज्य को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने तथा प्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर चर्चा करने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा 24 एवं 25 फरवरी 2025 को ’इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के आठवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में किये जा रहे इस आयोजन का शुभारंभ 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। आयोजन अंतर्गत 25 फरवरी 2025 को एमएसएमई स्टार्टअप समिट का आयोजन भी किया जा रहा है। समिट में एमएसएमई एवं स्टार्टअप सेक्टर से संबंधित उद्योग एवं व्यापार जगत के निवेशक, विशेषज्ञ, केंद्र एवं राज्य शासन के वरिष्ट अधिकारीगण तथा अन्य विशिष्टजन द्वारा सहभागिता की जायेगी। उक्त समिट के दौरान सहभागियों को एमएसएमई एवं स्टार्टअप सेक्टर से संबंधित नवीन तकनीक, नवाचार, विकास उद्यम संचालन हेतु नवीन वित्तीय आयाम, निवेश/फंडिंग के अवसर इत्यादि से अवगत कराया जाएगा। यह समिट मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए एक अनुकूल इकोसिस्टम विकसित करने तथा शासन और उद्योग जगत के बीच संवाद, सहयोग, साझेदारी एवं समन्वय स्थापित करने हेतु उचित मंच उपलब्ध करायेगा। उक्त समिट में भाग लेने हेतु https//register.investmp.in/dashboard/r/679d17f5d53e424d3e82fd2f लिंक पर पंजीयन कर इच्छुक व्यक्ति अपनी सहभागिता सुनिश्चत कर सकते हैं। उद्यमी द्वारा पंजीकरण किये जाने संबंधी कोई भी समस्या आने पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला से संपर्क एवं समन्वय किया जा सकता है।

Related posts

बलराम जयंती पर विशेष गौ-अर्क उत्पादों के विकास, वैज्ञानिक विश्लेषण, परीक्षण और फील्ड ट्रायल के लिए मंडला का एग्री स्टार्टअप चयनित भारत सरकार के प्रेरणा योजनांतर्गत हुआ एमओए कृषि उद्यमिता और गौ-आधारित कृषि को बढ़ावा देने मिलेगा प्री-सीड फंडिंग

Reva India News

उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को नवीन तकनीक का उपयोग करने प्रेरित करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया मंडला एवं नैनपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामों का भ्रमण

Reva India News

कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ संचालित होगा हस्ताक्षर अभियान

Reva India News

Leave a Comment