Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 जून 2022

 

 

कमिश्नर ने ली आपदा प्रबंधन एवं एससी-एसटी अत्याचार निवारण की बैठक

 

मण्डला 7 जून 2022

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एक्ट के अंतर्गत सभी जिलों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने हत्या, बलात्कार, आगजनी एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि हत्या के प्रकरणों में पीड़ितों को नियमानुसार तत्काल सहायता राशि जारी करें। कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में सहायता राशि के लिए लम्बित प्रकरणों की जानकारी तैयार करें तथा आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से उनके जिलों में लम्बित 2 माह एवं अलग-अलग अवधि के प्रकरणों की जानकारी एवं चालान प्रस्तुतिकरण के संबंध में जानकारी मांगी। साथ ही जिला अभियोजन द्वारा की जाने वाली न्यायिक कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, डीएफओ, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त ने बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने बाढ़ एवं आपदा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली जरूरी तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने जिला कलेक्टर्स से उनके जिले में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के लिए किए गए इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जिले में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने होमगार्ड के द्वारा की गई तैयारी, कंट्रोल रूम स्थापना, बारिश के मद्देनजर जरूरी दवाईयां एवं सर्पदंशरोधी टीकों की उपलब्धता, आवश्यक प्रशिक्षण, बांधों के जलस्तर की निगरानी एवं सूचना प्रणाली आदि के संबंध में जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

प्रेक्षक ने किया नारायणगंज, बीजाडांडी एवं निवास क्षेत्र का दौरा

 

मण्डला 7 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मंडला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री मदनलाल कौरव ने मंगलवार को नारायणगंज, बीजाडांडी एवं निवास क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने तीनों क्षेत्रों का दौरा करते हुए मतदान केन्द्रों तथा सामग्री वितरण केन्द्रों का दौरा किया। श्री कौरव ने अपने निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों के स्ट्राँग रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने स्ट्राँग रूम में आयोग के निर्देशानुसार की जा रही व्यवस्थाओं को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिए। प्रेक्षक ने अपने निरीक्षण के दौरान तीनों विकासखंडों में चल रहे नामांकन के संवीक्षा कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा करते हुए जरूरी जानकारी ली तथा मतदाता सूची का परीक्षण भी किया। इस दौरान पीएमजीएसवाई महाप्रबंधक श्री उमेशकांत गौंटिया भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव में निकाली जा रही रैलियाँ

आरडी कॉलेज में बनाई गई मानव श्रृंखला

 

मण्डला 7 जून 2022

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए सेंस गतिविधियों के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मैदानी अमले द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सरेहली, सैलवारा में मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। साथ ही जगह-जगह मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मतदाताओं द्वारा मतदान करने के संकल्प के लिए मतदान केन्द्रों के पास वृक्षारोपण भी किया गया। मंगलवार को आरडी कॉलेज मंडला में भी विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के लिए कॉलेज परिसर में मानव श्रृंखला बनाई। साथ ही मतदान की शपथ भी ली।

 

 

 

 

 

 

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत चलाया जा रहा सफाई अभियान

 

मण्डला 7 जून 2022

म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं आरएस शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश व सचिव श्री डीआर कुमरे के द्वारा 28 मई 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय घाट मण्डला में वृक्षारोपण किया गया। 6 जून 2022 को रपटा घाट मण्डला के तट पर विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत प्रतिकात्मक रूप से घाटों पर कचरा उठाया गया एवं उपस्थित लोगों को नर्मदा नदी के आस-पास सफाई करने का संदेश दिया। आज 7 जून 2022 को देवदरा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर्स रागिनी हरदाहा, आशीष चौधरी, अशोक जंघेला, सुरेश तेकाम एवं कार्यालय स्टॉफ से अतुल देशमुख, गणेश मिश्रा, रूपक सिंह पटैल उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही

 

मण्डला 7 जून 2022

जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार 7 जून को जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे कश्यप आबकारी बल के साथ नैनपुर एवं मण्डला वृत के क्षेत्र मुर्गाटोला, पीपरटोला एवं बम्हनीबंजर में कार्यवाही करते हुए अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान 48 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त अवैध हाथ भट्टी शराब निर्माण के लिये प्रयुक्त लगभग 2200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त मात्रा की अनुमानित कीमत 121000 रूपए आंकी गई है। जब्त महुआ का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(1)च के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। पंजीबद्ध किए गए प्रकरणों में 5 व्यक्ति आबकारी बल को देख मौके से फरार हो गए।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गिरिजा धुर्वे, इन्दु उपाध्याय, शैली सैयाम, सर्वेश नागवंशी एवं मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह, भानूप्रताप तथा आबकारी आरक्षक केशव हिडाऊ, राजेन्द्र खाण्डेलकर, महेश पटेल, नेतराम काकोटिया उपस्थित रहे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की पूरक परीक्षाएं 13 जून से

 

मण्डला 7 जून 2022

                बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की पूरक परीक्षाएं 13 जून 2022 से प्रारम्भ होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के आयोजन का समय प्रातः 8 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यालय जिस विकासखण्ड में स्थित है उस विकासखण्ड में स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मण्डला विकासखण्ड में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में परीक्षा केन्द्र रहेगा। संबंधित परीक्षा केन्द्रों के संस्था प्रमुख पूरक परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिये राज्य शासन की कोविड गाइड लाईन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन आदि की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

 

 

 

 

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 जून तक

 

मण्डला 7 जून 2022

म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों के पुत्र व पुत्रियों का उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में कक्षा 6वी की समस्त सीटों तथा कक्षा 7वीं, 8वी एवं 9वी की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है।

प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र श्रमोदय पोर्टल www.shramodayvidyalay.mp.gov.in पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा 15 जून 2022 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन किये जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 2022 की विवरणिका एवं विद्यालयों में रिक्त सीटों की जानकारी श्रमोदय पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर जारी

 

मण्डला 7 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अलग-अलग अनुविभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07642-251079 है। इसी प्रकार नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 6265231447, बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 9575378364 है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला पंचायत सदस्य मंडला के अंतर्गत विधिमान्यतः अभ्यर्थियों की जानकारी

 

मण्डला 7 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मंडला क्षेत्र के विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिला पंचायत मंडला के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी कृष्णकुमार चौकसे पिता स्व. धनेश्वर प्रसाद चौकसे, शैलेष मिश्रा पिता अश्वनी मिश्रा, महेन्द्र पिता राधेलाल, प्रदीप पट्टा पिता रामूसिंह पट्टा, धर्मराज पिता गजराज, देवेन्द्र मरावी पिता हरिलाल, छोटू पटेल पिता स्व. हीरालाल पटेल, जगदीश प्रसाद पिता जगत सिंह, दीनदयाल साहू पिता अशोक कुमार तथा डॉ. भावसिंह तेकाम पिता स्व. एलएस तेकाम हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी विपिन ठाकुर पिता केहरी लाल ठाकुर, शकुन्तला गौर पति शैलेश गौर, राजूलाल कछवाहा पिता डुमरू लाल कछवाहा, गोविंद प्रसाद बर्मन पिता स्व. शिवकुमार बर्मन, रवि ठाकुर पिता चोखेसिंह, पुुहुप सिंह पिता स्व. सीताराम, राजेश पटैल पिता स्व. प्रेमनारायण पटैल, जागृति पति चंद्रगुप्त, संदीप सिंह पिता स्व. सीताशरण सिंह, ऋषभ झा पिता स्व. जितेन्द्र झा तथा गणेश प्रसाद कछवाहा पिता सहदेव प्रसाद हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी शकुन जंघेला पिता बुद्धूलाल जंघेला, दीप्ति कौर पति मंदीप कौर, आराधना राय पति बेनीश्याम राय, अनीता तिवारी पति सुनील तिवारी, कंचन दुबे पति राहुल दुबे एवं रजनी पति दिनेश कुमार हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी अंगूरी झारिया पति कृष्ण कुमार झारिया, रामप्यारी पति दिलीप तथा हेमलता पति लखन लाल टांडिया हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी शिवराज शाह पिता मनोहर शाह, संजय कुमार पिता ज्ञानचंद, रायसिंह कुर्वेती पिता नन्हेलाल कुर्वेती, सुखसिंह पिता पीतम सिंह, अमित कुमार वरकड़े पिता रतन सिंह वरकड़े हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी कमलसिंह पिता सुरू, श्रवण कुमार धुर्वे पिता अकल सिंह धुर्वे, कमलेश कुमार तेकाम पिता हरनाम सिंह तेकाम, चैनसिंह मरावी पिता लल्लू सिंह मरावी तथा हीरालाल उद्दे पिता बिहारीलाल उद्दे हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी संगीता तुमराली पति नीरज यादव, सावित्री धूमकेती पति तुलसीराम धूमकेती, उमा सैयाम पति रामकुमार सैयाम एवं राजकुमारी पति दीपक हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी देवसिंह वरकड़े पिता स्व. पनका वरकड़े, अनुसुईया मरावी पिता गुलाब सिंह मरावी, सुदेश कुमार पिता दौलत राम, राधेलाल मरावी पिता हमीरा सिंह मरावी, रामकुमार धुर्वे पिता कमलसिंह धुर्वे, तुलसीराम पिता साधूराम, शिवप्रसाद पिता गिरीजा हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी पार्वती परते पति राजेन्द्र परते, गीता बाई पति स्व. बालसिंह, संतोषी मरावी पति जवाहर सिंह एवं अहिल्या पति तेहर सिंह मरावी हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी अनीता धुर्वे पति सुरेन्द्र, कौशल्या मरावी पति घन्सू लाल, कविता आर्मो पिता रामसिंह तथा रत्नी बाई केरम पति परदेशी हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी भागवती साहू पति कैलाश साहू, सुधा शरद श्रीधर पति शरद, अनीता मनोज राय पति मनोज, श्रद्धा छोटू जैन पति प्रजय जैन, ताजवती मरावी पति नेमीलाल मरावी, गोमती यादव पति सतीश यादव, शकुन्तला पटैल पति बसंत, सरस्वती दुबे पति नरेन्द्र दुबे एवं पुष्पा राय पति राममिलन राय, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी शालिनी साहू पति प्रभात, जबीन मलिक पति अब्दुल समद मलिक एवं सावित्री मसराम पति गुलाब सिंह मसराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी लोकसिंह मरकाम पिता फगुआ लाल, जगत सिंह मरावी पिता गुलाब सिंह, मंगल सिंह पिता स्व. विश्राम सिंह मरावी, तेजीलाल मरावी पिता उमराव, अंजलि वरकड़े पति दीनदयाल, तारा सिंह परते पिता गोकल, समनु सिंह कुलस्ते पिता पिरमा, मिहीलाल पिता झगरू, बालाराम मरकाम पिता लालजू सिंह मरकाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी भूपेन्द्र पिता तामसिंह, डॉ. विजय सर्वेटे पिता कमोद सिंह, गुलाब सिंह परस्ते पिता ढीमर सिंह परस्ते, फूलचंद पिता ठाकुर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी शकुन्तला पति प्रकाश, गीता बाई पति कुंवर सिंह, अमरवती गौठरिया पति दिनेश कुमार गौठरिया, पुष्पा पति स्व. बीरन सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी प्रिया धुर्वे पति अशोक सिंह धुर्वे, ललिता धुर्वे पिता मंगल सिंह, गायत्री मार्को पिता बैगूराम हैं।

 

 

 

 

 

 

 

जनपद नैनपुर के अंतर्गत विधिमान्यतः अभ्यर्थियों की जानकारी

 

मण्डला 7 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नैनपुर क्षेत्र के विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत नैनपुर के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी राजाराम पिता भंगीलाल, कमलेश कुमार पिता शिवसिंह, कमलेश पूसाम पिता कोमल सिंह पूसाम, मुन्ना पिता धन्नू, निरपाल कुमरे पिता कुंवर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी कृष्णा पिता सुंदर लाल, लक्ष्मी नेटी पिता सुम्मी नेटी, अनीता तेकाम पिता दुर्गेश तेकाम, जानकी पिता टेकचंद हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी रामबाई आर्मो पिता सेवकुमार आर्मो तथा ओमवति पिता चैनसिंह हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी विवेक मरकाम पिता मथुरा सिंह, उदयसिंह वट्टी पिता मेरसिंह वट्टी, चम्मू लाल सरौते पिता शिवचरण सरौते, लक्ष्मण सिंह नरेटी पिता चमरूलाल नरेटी एवं रजेसिंह पिता दशरथ हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी पुष्पा बाई पिता बसंत कुमार, मायाबाई मरावी पिता श्रीकुमार मरावी तथा राजेश्वरी पिता सुरेश उईके हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी श्वेता पिता प्रतीक एवं पूनम राजपूत पिता जितेन्द्र सिंह राजपूत हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी उजयारी बाई पिता रतिराम, कमलेश बाई शिववंशी पिता हीरालाल शिववंशी तथा ज्योति पिता बैघकुमार हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी अमरेन्द्र सिंह राजपूत पिता उत्तम सिंह राजपूत, रहीश कुमार ठाकुर पिता छोटेलाल एवं भास्कर पिता सरजू हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी बल्लम सिंह उईके पिता मंगल सिंह उईके, भुवनेश्वर प्रसाद धुर्वे पिता फूलभान शाह धुर्वे, पीतम पिता उमराव तथा धन्नू लाल कुर्वेती पिता ओमकार कुर्वेती हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी बीरबल परते पिता अमरलाल परते, संतोष कुमार पन्द्रो पिता भूपसिंह पन्द्रो एवं गजानंद धूमकेती पिता संतोष धूमकेती, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी जानकी मरावी पिता ओमप्रकाश, भागवती मरावी पिता प्रदीप कुमार, सविता तिलगाम पिता छोटू तिलगाम, सुदामा उईके पिता जयंत सिंह उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी रजनी जंघेला पिता सतीश जंघेला, साधना पिता जागेश्वर, सविता झारिया पिता नीरजकान्त झारिया, इन्दू ठाकुर पिता अनुराग ठाकुर, मीना ठाकुर पिता अशोक ठाकुर, ऊषा ठाकुर पिता रामनिवास ठाकुर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी रजनी ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर, बिन्दुरानी ठाकुर पिता विनय कुमार, सीमा ठाकुर पिता कालका प्रसाद तथा ललिता बाई उर्फ लोंगवती पिता संतकुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी जागृति उईके पिता शंकर लाल उईके एवं सेवकली नेवरेती पिता राजेन्द्र प्रसाद नेवरेती, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी सेवती बाई पिता फागूलाल तथा आरजू बेगम पिता अरसद बेग, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी महिताप सिंह भलावी पिता मंगलू सिंह, सुनीता मरावी पिता ज्ञानीलाल मरावी, लालजू सिंह मर्सकोले पिता झाडू लाल मर्सकोले, संतराम मरावी पिता सुंदर लाल मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से अभ्यर्थी उमा ठाकुर पिता डीलन सिंह, लक्ष्मी खंडेलवाल पिता राजेन्द्र, पूर्णिमा पटेल पिता शंकर पटेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से अभ्यर्थी सामवती पिता समलू, प्रीति बाई मरावी पिता कत्तूसिंह, ममता गौंड़ पिता मेवालाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से अभ्यर्थी ललिता सिंगौर पिता राजेश, चंद्रकांत पिता सुंदरलाल, नंदलाल पिता रामू एवं लक्ष्मण सिंगौर पिता भद्देलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 से अभ्यर्थी निशा बाई पिता रणजीत, हेमलता मर्सकोले पिता सुरेश मर्सकोले एवं सावित्री मरकाम पिता नितेन्द्र, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 से अभ्यर्थी आनंद ठाकुर पिता हीरा, रितेश उईके पिता रामकिशोर, महेश यादव पिता मोलू यादव, रघुराज पिता रामदत्त तथा ओमकार पटेल पिता प्रेमीलाल पटेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 से अभ्यर्थी सिंगराम कुड़ापे पिता जीवनलाल, चिरोंजी लाल पिता जोलेलाल, अनिल कुमार टेकाम पिता गणेश प्रसाद तथा राजकुमार मर्सकोले पिता बालाराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-23 से अभ्यर्थी सादिक कुरैशी पिता स्व. फरीद, सत्येन्द्र कुमार पिता अमृतलाल, मनोज यादव पिता श्रीरामनाथ यादव, बालमुकुन्द पिता हरिप्रसाद, हरनाम परते पिता स्व. उमराव, बलदेवसिंग ठाकुर पिता दशरथ सिंह हैं।

 

 

 

 

 

 

जनपद मंडला के अंतर्गत विधिमान्यतः अभ्यर्थियों की जानकारी

 

मण्डला 7 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मंडला क्षेत्र के विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत मंडला के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी पांचोबाई पिता रामफल, अनीता मरावी पिता अनिल कुमार, पहलवती पिता मदनसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी शिवदयाल पिता दामोदर सिंह, रविन्द्र कुमार कुलस्ते पिता गनपत सिंह, धनीराम परते पिता बिसराम, राखीलाल परते पिता छोटेलाल, प्रमोद पिता सोनू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी जोबिन सिंह धुर्वे पिता मोती सिंह, कार्तिक तेकाम पिता सुम्मत सिंह एवं शम्भूसिंह पिता स्व. आशाराम सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी अनीता पिता शंभू एवं पुष्पलता चंद्रवंशी पिता अजय, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी दिलीप गौतम पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद, अजित सिहानी पिता भीषम सिहानी, दीपा ठाकुर पिता बालसिंह ठाकुर, विपिन कछवाहा पिता धनपति चरण तथा अनूप पिता रमेशचंद जैन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी लक्ष्मी परस्ते पिता चेतराम परस्ते, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी रंजीत पटैल पिता राजाराम, हेमेन्द्र पटेल पिता श्रीराम पटेल, प्रवीण यादव पिता प्रमोद यादव, जितेन्द्र चंद्रौल पिता स्व. रामसंजीवन चंद्रौल तथा विनोद चौरसिया पिता मिट्ठूलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी अम्बेश्वरी बैरागी पिता महेश बैरागी, प्रीति श्रीवास पिता रजेश कुमार, निशा श्रीवास पिता विजेन्द्र श्रीवास तथा मधु दुबे पिता राजाराम धुर्वे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी संतोष भल्लावी पिता स्व. रामखिलावन, देवसिंह वरकड़े पिता झामसिंह, रेखा परते पिता दिलीप परते, सुकल सिंह पिता स्व. चमरा, अमरलाल मोही पिता फूलसिंह मोही, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी पुष्पलता पट्टा पिता दियाली पट्टा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी रामचरण परते पिता साहमेन परते, नीमा मरावी पिता धरमूसिंह मरावी, रंगीलाल पिता मूरतलाल, सुम्मी परते पिता कन्हैया लाल एवं रमेश मरावी पिता धनसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी कविता तेकाम पिता देवेन्द्र तेकाम तथा विमला पिता पंडित, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी ममता बाई कुड़ापे पिता चंदर सिंह, जमना पन्द्रो पिता टेकचंद्र, अनुसुईया बाई पिता सुजीत सिंह एवं कौशल पिता सोमचंद्र, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी दशरथ सैयाम पिता स्व. विशनू सैयाम, हरेन्द्र मसराम पिता कृष्णलाल, कमलेश तिलगाम पिता रामस्वरूप तिलगाम, इंद्रजीत भंडारी पिता फंदीलाल, धरमराज सिंह पिता जगतसिंह मरावी, अमृतलाल पिता गोवर्धन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी सगौनी बाई पिता मायाराम परते, चैनसिंह सिरसाम पिता धनसिंह, संपतिया बाई पिता विष्णु उईके, रविकुमार परते पिता गोकल प्रसाद, मीराबाई पिता उदयसिंह केराम, पवनसिंह उईके पिता स्व. बलदेव सिंह, अजय कुमार कुर्वेती पिता शंकरलाल एवं दिलीप कुमार चिचाम पिता लक्ष्मण चिचाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी सुमतिया बाई भांवरे पिता मदनलाल, जानकी पिता भारत धनगर एवं प्रेमवती कुड़ापे पिता पूसू लाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से अभ्यर्थी सुनीता परते पिता हृदयसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से अभ्यर्थी पंजूलाल पिता धन्नूलाल उईके, संदीप सिंगौर पिता दिलीप, विजय जंघेला पिता सुम्मालाल, संदीप सिंगौर पिता भीखम लाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से अभ्यर्थी प्रकाश पिता छंगेलाल, प्रदीप चंद्रौल पिता स्व. धंसु प्रसाद, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 से अभ्यर्थी सीमा बाई पिता अरूण, विजय कल्पना बरमैया पिता स्व. प्रकाश, वर्षा जंघेला पिता सूर्यकांत जंघेला एवं राधाबाई बरमैया पिता चेतराम बरमैया, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 से अभ्यर्थी अनीता पिता जयप्रकाश, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 से अभ्यर्थी राकेश ठाकुर पिता बेनीराम, शंकरलाल ठाकुर पिता देवालाल, मनसाराम जंघेला पिता प्रेमीलाल, प्रदीप पिता स्व. प्रहलाद सिंह जंघेला, नारायण पिता ऊवत, झनकलाल पिता भद्देलाल, फामनलाल पिता रामलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-23 से अभ्यर्थी आराधना पिता किशोर, अर्चना पिता राजीव एवं लता पिता संतोष हैं। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-24 से अभ्यर्थी अर्चना बाई पिता उमेश कुमार, अर्चना बाई कछवाहा पिता कृष्ण कुमार, लीला बाई पिता गोरेलाल, योगिता कुशवाहा पिता दुष्यंत कुशवाहा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-25 से अभ्यर्थी अनीता ठाकुर पिता हरिचंद्र, जयश्री ठाकुर पिता स्व. यशवंत ठाकुर, वंदना चक्रवर्ती पिता राजाराम, महेश्वरी श्रीवास पिता शिवकुमार एवं ज्योति बाई पिता राजेश दुबे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद बिछिया के अंतर्गत विधिमान्यतः अभ्यर्थियों की जानकारी

 

मण्डला 7 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए बिछिया क्षेत्र के विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बिछिया के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी बसंती साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू, आरती भांवरे पिता दुर्गेश, मायाबाई पिता अरूण कुमार, सीता बाई पिता सुनील भांवरे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी निर्मला पिता रामप्रसाद, मीना परते पिता शिवप्रसाद परते, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी अर्चना पिता दिनेश, सीमारानी झा पिता दिग्विजय, नीलम पटेल पिता स्व. घनश्याम पटेल एवं राधाबाई पिता राजेन्द्र, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी जानकी पुष्पकार पिता मनीष, राजेश्वरी पिता राजेश दुबे एवं ऊषा हरदहा एवं यदुराज, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी सकरूलाल पिता बसोहरी, अवधेशानंद तिवारी पिता चंद्रकांत तिवारी, मचल पटेल पिता स्व. शिवकुमार, आलोक दीक्षित पिता उमाकांत दीक्षित तथा अमितोष पटेल पिता रामनारायण, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी रवीन्द्र कुमार पिता ईश्वर प्रसाद, जगदीश प्रसाद पिता भवानी प्रसाद, परमानंद पिता रूमलाल एवं बलराम पिता हेतालाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी नंदलाल पिता भारत, महेन्द्र पिता पुरूषोत्तम पटेल, दिलीप मूलचंदानी पिता स्व. लीलाराम एवं भोलाराम साहू पिता अमरलाल साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी सुरजीत पिता महेश, संजय कुमार पिता रामचंद्र एवं सोनसिंह वरकड़े पिता मानसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी पी.मुर्गन ठाकुर पिता आर पाण्डेयन, निरंजन पिता छत्तेलाल, विनोद भांवरे पिता रामू भांवरे, नीरज पिता गोरखनाथ पटेल, धीरज लाल पिता पंचमलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी मेनका पटेल पिता आदित्य पटेल, प्रसून कुमार पिता प्रदीप, देवेन्द्र पटेल पिता स्व. पुरूषोत्तम, इंद्रेश पिता रामप्रसाद पटेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी अशोक बाई उईके पिता शिवलेश एवं सकुना उईके पिता संतोष उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी सुशीला बाई पिता कमलेश कुर्वेती, रेखा बाई उईके पिता गुलाब सिंह उईके, क्रांति मरावी पिता गुन्नूराम मरावी, रीताबाई मरकाम पिता संतकुमार मरकाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी रागनी परते पिता राजकुमार परते, गायत्री देवी सरमाखी पिता नानसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी दुर्गाबाई मार्को पिता माखनलाल, मेवालाल धुर्वे पिता धरमलाल, राजकुमारी पिता रतन, संजू उईके पिता चमरसिंह, बसंत पिता मानसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी राजकुमार मरावी पिता गुलाब सिंह मरावी, सुंदरलाल कुम्हरे पिता रामसिंह कुम्हरे एवं सुकतसिंह मरावी पिता गुलाब सिंह मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी सोहन सिंह उईके पिता सुपर सिंह, गणेश मरावी पिता स्व. देवसिंह, सुमर सिंह धूमकेती पिता डुमार सिंह, नीलकंठ पिता देवलाल एवं मिस्तर पिता सरजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से अभ्यर्थी सुशीला धुर्वे पिता अशोकशाह धुर्वे, सुकमनी पिता सुमन सिंह तेकाम, रेखा बाई मलगाम पिता रूपसिंह मलगाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से अभ्यर्थी रामप्रसाद पिता भूरासिंह, मुन्नालाल मरावी पिता मंगलूसिंह, राजू मरावी पिता गेंदलाल मरावी, महेश पिता चौबेलाल एवं ललिता उईके पिता किरन उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से अभ्यर्थी नैनवती कुड़ापे पिता मंतूलाल एवं सरस्वती धुर्वे पिता आत्माराम धुर्वे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 से अभ्यर्थी चंद्रवती पिता सुनील, सरिता उईके पिता हेमसिंह, श्यामकली पंद्रे पिता सुरेश पंद्रे एवं सविता पिता सुदर्शन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 से अभ्यर्थी प्रमिला मरावी पिता फग्गन, आशा पिता रूपराम, अविलाषा उईके पिता जशवंत सिंह, रश्मि पिता अनिल कुमार, गुलाबरानी पिता सुरेश, संतोषी मोंगरे पिता अशोक, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 से अभ्यर्थी सावित्री पिता त्रिलोक एवं सुशीला चौधरी पिता शिवचरण, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-23 से अभ्यर्थी धनीराम पंद्रे पिता छोटेलाल पंद्रे, प्रेमलाल मरावी पिता छोटूलाल, झमकू लाल पिता रामसिंह पंद्रे एवं शिववती पिता धनीराम हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

मंडला जनपद सदस्य पद के लिए निर्विरोध प्रत्याशी

 

मण्डला 7 जून 2022

एसडीएम मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जनपद सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक-6 से लक्ष्मी परस्ते पति चेतराम परस्ते, वार्ड क्रमांक-10 से पुष्पलता पट्टा पति दियाली पट्टा, वार्ड क्रमांक-17 से सुनीता परते पति हृदयसिंह परते, वार्ड क्रमांक-21 से अनिता पति जयप्रकाश निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए हैं।

 

 

Related posts

स्वर्णकार समाज का स्थापना दिवस रविवार को मनेगा*

Reva India News

सिविल डिफेंस प्लान के अनुसार निकाय अपनी तैयारियाँ करें – कलेक्टर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुपोषित बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन संस्कार की दो बूंद

Reva India News

Leave a Comment