Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 अगस्त तक चलेगा ’संकल्प से सिद्ध’ अभियान

मण्डला 20 जुलाई 2021

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के द्वारा सभी राज्यों में 15 अगस्त 2021 तक “संकल्प से सिद्धि’ अभियान अंतर्गत ’स्वनिधि से समृद्धि’ एवं ’मैं भी डिजिटल 2.0’ अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वनिधि से समृद्धि योजना में म.प्र. के नगरीय निकाय इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, खण्डवा, सागर, ग्वालियर, बुरहानपुर, गुना एवं छतरपुर शामिल है। योजना का उद्देश्य पीएम-स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व उनके परिवारजनों को भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि का लाभ पहुंचाना है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है, जिसमें आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरीय निकाय, जिला खाद्य अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, सीएमएचओ जिला लीड बैंक अधिकारी इत्यादी को शामिल किया गया। प्रोफाइलिंग के माध्यम से पथ विक्रेताओं के परिवार के सदस्थ जो उपरोक्त योजनाओं में पात्र हैं की सूची पोर्टल से स्वतः तैयार हो जाती है। इन सदस्यों को योजना का लाभ देने हेतु निकाय स्तर पर शिविर आयोजित कर उपस्थित जिला अधिकारियों के द्वारा पात्रतानुसार योजनाओं में जोड़ने की कार्यवाही की जानी है।

Related posts

शराब के अवैध विनिर्माण, संग्रहण तथा परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्यवाही जारी

Reva India News

प्रेक्षक श्री खरे का हुआ आगमन

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment