Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध देशी- विदेशी मदिरा जप्त आबकारी टीम द्वारा गश्ती के दौरान की गई कार्यवाही

मंडला 14 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार शाम को गश्ती के दौरान आबकारी टीम मण्डला द्वारा रमपुरा क्षेत्र में मदिरा विक्रय करने वाले अर्चदीप सरदार के कब्जे से विदेशी मदिरा की 4 बोतल एवं 8 पाव जप्त किये गये। इसी क्षेत्र से शैलेष नाविक के कब्जे से 5 लीटर हाथभटठी की शराब जप्त की गई। जप्त मात्रा की कुल अनुमानित कीमत 6640 रूपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया। आबकारी टीम द्वारा गश्ती के दौरान विशाल ढाबा एवं गोल्डन कैफे की तलाशी ली गई। मौके पर शराब नहीं पाई गई, जिसकी विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्व किए गए। उक्त कार्यवाही में आबकारी बल उपस्थित था।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: बिलगांव में नर्मदा पथ पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Reva India News

अमृत महोत्सव के अंतगत आरडी कॉलेज में साइकिल रैली आयोजित

Reva India News

*नैनपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — आबकारी एक्ट के प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

Leave a Comment