Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पांच प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही

मंडला 14 फरवरी 2025

कलेक्टर के मार्गदर्शन में नगर पालिका क्षेत्र में खाद्य शाखा की टीम द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही कर 5 प्रतिष्ठानों के विरूद्व प्रकरण दर्ज किए गए है। कार्यवाही के दौरान शेख बिरयानी हाउस बस स्टेण्ड मण्डला से 3 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, कादरी बिरयानी बस स्टेण्ड मण्डला से 2 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, कृष्णा रेस्टोरेंट बस स्टेण्ड मण्डला से 1 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, मटरू ढाबा पौंड़ी महाराजपुर से 3 नग घरेलू गैस सिलेण्डर एवं दिलीप होटल महाराजपुर से 1 नग घरेलू गैस सिलेण्डर एवं चूल्हा भट्टी को जप्त किया गया है। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 31333 रूपये है। उक्त सभी प्रतिष्ठानों के द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाये जाने का प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस दौरान श्री के.पी.एस. मरावी, सहायक आपूर्ति अधिकारी मण्डला, श्री राजेन्द्र वरकड़े सहायक आपूर्ति अधिकारी नैनपुर, श्रीमती रश्मि गौतम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बिछिया, श्री अजय झारिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मण्डला, श्री शिवराज सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नारायणगंज एवं श्री सुजीत परस्ते कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बीजाडांडी उपस्थित थे।

Related posts

स्वरोजगार के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 19 दिसम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment