Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय विद्यालय नैनपुर के लिए चिन्हित भूमि एवं भवन का संयुक्त निरीक्षण

मंडला, 4 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मंगलवार को नवीन स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय नैनपुर के लिए चिन्हित भूमि एवं तात्कालिक रूप से चयनित भवन का निरीक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नवीन स्वीकृत विद्यालय के संचालन के लिए नैनपुर स्थित नवीन माध्यमिक शाला भवन को तात्कालिक रूप से उपयोग में लेने के लिए चिन्हित किया गया है। उक्त भवन को केंद्रीय विद्यालय संगठन को हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया प्रगतिरत है।

इसके साथ ही, विद्यालय की स्थायी स्थापना के लिए ग्राम समनापुर में आबंटित भूमि का भी संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूमि तक पक्के पहुंच मार्ग, पेयजल सुविधा एवं आवश्यक आधारभूत संरचना की उपलब्धता का जायजा लिया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अगस्त 2023

Reva India News

जनसुनवाई में नीलू को तत्काल मिली ट्राईसाईकिल

Reva India News

अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता थे आदि शंकराचार्य – आचार्य भीमदेव आरडी कॉलेज मंडला में आदिगुरू शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ

Reva India News

Leave a Comment