Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा संगम रोजगार स्वारोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

मंडला 15 फरवरी 2025

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 18 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से शासकीय आईटीआई मंडला, जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र मंडला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार/स्वरोजगार, युवा-संगम मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार हेतु देश की प्रतिष्ठित कंपनी होंडा मोटर बेंगलौर द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को होंडा कंपनी में रोजगार के अवसर दिये जायेंगे साथ ही प्रदेश एवं जिले की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर दिए जाएँगे। युवा संगम मेले में इच्छुक व्यक्ति अपने मूल दस्तावेज एवं शैक्षणिक बायोडाटा सहित उपस्थित होवें। मेले में रोजगार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 14000 से 20000 रू तक मानदेय/स्टायपंड प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएँ कम्पनियों द्वारा दिए जाएँगे।

Related posts

कान्हा में घायल बाघिन का रेस्क्यू एवं उपचार

Reva India News

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment