Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

मंडला 17 फरवरी 2025

जिला योजना भवन में आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आपदा से निपटने की तैयारियों के विषय में अलग-अलग विभागों द्वारा अपने प्रस्तुतिकरण दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में एसडीएम बिछिया सोनाली देव ने खुले बोरवेल में होने वाली दुर्घटनाओं के विषय में अपने पूर्व अनुभव के आधार पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि सूखे बोरवेल से रेस्क्यू करना थोड़ा आसान है जबकि बोरवेल में पानी होने की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन अपेक्षाकृत कठिन हो जाता है। इस प्रकार की आकस्मिक आपदा से निपटने के तरीके बताते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना जितने जल्दी मिलती है, उतने जल्दी ही रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया जा सकता है इसलिए सूचना तंत्र का प्रभावी होना आवश्यक है। साथ ही साथ ऐसे मौकों पर कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती होती है। प्रस्तुतिकरण के दौरान उन्होंने इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड की ओर से भूकंप के समय रखने वाली सावधानियाँ और बचाव के तरीके के विषय में प्रस्तुतिकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न मौसमी बीमारियों और उनके बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही वर्तमान में लोगों को आ रही हृदयघात की समस्या को रेखांकित करते हुए जानकारी दी गई कि परिजनों को सीपी-सीआर के बारे में जागरूक होना आवश्यक है, इससे जीवन रक्षा की संभावनाएं बढ़ जाती है।

Related posts

युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में पहुंचे द ग्रेट खली से मिलने उमड़ा जनसैलाब  युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दी गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

*69वीं स्कूल नेशनल गेम्स दिल्ली में खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत।*

Reva India News

Leave a Comment