Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के 2 प्राथमिक शिक्षक निलंबित

मंडला 18 फरवरी 2025

नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास खलौड़ी विकासखंड मवई में 10 फरवरी को रात्रि में हुई पत्थरबाजी एवं एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत के संबंध में जाँच की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के प्राथमिक शिक्षक कोमल सिंह कुशराम एवं श्रीमती रम्मी सार्वे (माहिश्वरी) को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर दोनों प्राथमिक शिक्षकों को सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग मंडला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री कोमल सिंह कुशराम एवं श्रीमती रम्मी सार्वे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घुघरी जिला मंडला निहित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भुगतान किया जाएगा।

Related posts

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देखा कोबरीकला में प्रधानमंत्री जनमन आवास

Reva India News

’अ’ से अक्षर अभियान के प्रथम चरण की परीक्षा का सफल आयोजन हुआ आयोजित परीक्षा में 18 हजार 510 परीक्षार्थी शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment