Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करें सड़क निर्माण कार्य – सोमेश मिश्रा बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

मंडला 18 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य तथा सड़कों के मरम्मत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्य उचित गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। तकनीकि अमला लगातार भ्रमण करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मंडला-जबलपुर, मंडला-चिल्फी मार्ग के मरम्मत कार्यों के लिए कार्ययोजना के अनुसार प्रगति लाएं, संबंधित अधिकारी इसकी लगातार मॉनिटरिंग करें। मरम्मत कार्यों के दौरान उचित डायवर्सन बनाएं तथा उनके लिए स्पष्ट संकेतक भी लगाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि हेल्पलाईन नंबर 1033 का प्रचार-प्रसार करें। दुर्घटना संभावित क्षेत्र, स्कूल तथा कॉलेज के पास स्पीड ब्रेकर बनाएं तथा संबंधित स्पष्ट संकेतक चिन्ह भी अंकित करें। बैठक में मंडला-डिंडौरी, पदमी-रामनगर-घुघरी, पाठासिहोरा-पिंडरई, चुटका आदि मार्गों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 जनवरी 2023

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह की प्रतिमा का अनावरण किया

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेला: ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment