Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले में वन स्टॉप सेंटर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

मंडला 19 फरवरी 2025

मंगलवार को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें रोजगार के अवसर प्रदान करने के संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। जिला प्रशासन के तत्वाधान में रोजगार मेले के आयोजन की जानकारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा बताई गई कि प्रत्येक माह के चौंथे मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र मण्डला और शासकीय आई.टी.आई मण्डला के द्वारा नई प्राईवेट कम्पनियां बुलवाई गई ताकि मेले में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार/स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इसी अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा लिंग संवेदनशीलता, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट एवं वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डायल 100, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, महिला हेल्पलाईन नंबर 181, साईबर सुरक्षा हेल्प लाईन 1930 तथा वन स्टॉप सेंटर मण्डला कार्यालय का नंबर 07642252699 के बारे में भी प्रचार प्रसार हेतु लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, शासकीय आई.टी.आई. प्राचार्य आर.एस. वरकड़े, टी.ओ. वैशाली कामड़े, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर आनंद मरावी, रोजगार अधिकारी एल.एस सैयाम, वन स्टॉप सेंटर से केसवर्कर आशा नंदा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वरकड़े उपस्थित रहे।

Related posts

युवा-संगम मेले का आयोजन 24 सितंबर को

Reva India News

23 सितम्बर को घुघरी में रक्तदान शिविर का आयोजन  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 24 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment