Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर डाईट में केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित

मंडला 19 फरवरी 2025

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में 10वी तथा 12वी की बोर्ड परीक्षाओं के लिए चिन्हित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित केन्द्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। परीक्षा की घड़ी बच्चों के लिए जितने महत्व की है, उतनी ही हमारे लिए भी। आप सभी को परीक्षा के पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के पश्चात किए जाने वाले कार्यों को बारीकी से समझना है, जिससे हम इस कार्य को बिना किसी त्रुटि के संपन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। इसलिए चीजें बहुत तेजी से फैलती हैं, इसके लिए पूरी टीम को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित संबंधित केन्द्राध्यक्ष एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

भांग दुकान टेण्डर प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

Reva India News

उपचार की व्यवस्था देखने जिला चिकित्सालय पहुँचे प्रभारी कलेक्टर

Reva India News

21 जून से प्रारंभ होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

Reva India News

Leave a Comment