Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं सीईओ ने देखी स्व सहायता समूह की महिलाओं की गोंड़ी पेंटिंग

मंडला 19 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने ग्राम औरई में क्रांति महिला आजीविका ग्राम संगठन में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित गोंड़ी पेंटिंग का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से पेंटिंग निर्माण की तकनीकि, उनके विक्रय एवं मार्केटिंग में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नैनपुर के स्व सहायता समूह के साथ औरई के स्व सहायता समूह को क्लब करें, जिससे इनको मार्केटिंग में सहयोग मिलेगा। हमें स्थानीय स्व सहायता समूहों के उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रमोट करना है। उन्होंने सुझाव दिया कि कान्हा टाईगर रिजर्व के होटल और रिसॉर्ट में भी कलादीर्घा की तरह छोटे आउटलेट बनाकर उनके साथ टाईअप किया जा सकता है।

Related posts

निर्वाचन से संबंधित व्ययों के समाधान हेतु बैठक आज

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment