Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी अपराध में जप्त निर्णित मदिरा का किया गया नष्टीकरण

मंडला 24 फरवरी 2025

जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में गठित समिति द्वारा ग्राम आमानाला में विभिन्न प्रकरणों में जप्त मदिरा के विनष्टीकरण की कार्यवाही सोमवार को संपादित की गई। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (2) के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा पंजीबद्ध 5 प्रकरणों में से थाना कोतवाली मण्डला द्वारा पंजीबद्ध 4 प्रकरणों में जप्त 351.12 लीटर देशी मदिरा, विदेशी मदिरा एवं कच्ची शराब तथा थाना नैनपुर द्वारा पंजीबद्ध 01 प्रकरण में जप्त 4158.36 लीटर विदेशी मदिरा, इस तरह कुल 4509.48 लीटर मदिरा को नष्ट किया गया है। इस अवसर पर आबकारी विभाग तथा पुलिस का दल मौके पर मौजूद रहा।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें – श्री मिश्रा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ग्राम मधुपुरी में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई

Reva India News

Leave a Comment