Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चना, मसूर, राई/सरसों के उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन 10 मार्च तक

मंडला 27 फरवरी 2025

भारत सरकार की प्राईस सर्पोट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2024-25 विपणन वर्ष 2025-26 में रबी फसल चना, मसूर, राई/सरसों के उपार्जन हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 20 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुका है। कृषक पंजीयन 10 मार्च तक किया जाना है। किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज एवं सुगम बनाया गया है, किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को पंजीयन केंद्रों में लाईन लगाकर पंजीयन करने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस संबंध में कार्यालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंडला के माध्यम से चना, मसूर, राई/सरसों के उपार्जन हेतु निर्धारित किये गये पंजीयन केंद्रो में ही कृषक चना, मसूर, राई/सरसों का पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ-साथ पंजीयन की निःशुक्ल व्यवस्था ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, सहकारी समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र एवं एमपी किसान ऐप के माध्यम से कृषक अपना पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर पंजीयन शुल्क राशि जमा कर कृषक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए  

Reva India News

एसडीएम ने पेटेगांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

जेईई, नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिफ्रेशर कोचिंग जिला मुख्यालय एवं विकासखंडों में हो रहे संचालित

Reva India News

Leave a Comment