Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने की संभागीय बैठक विषयक तैयारियों की समीक्षा  

मंडला 28 फरवरी 2025

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने गेहूं उपार्जन 2025-26 एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संभागीय समीक्षा बैठक के संबंध में तैयारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी बैठक के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में गिरदावरी, पंजीयन केन्द्र, उपार्जन केन्द्र, बारदाना की आवश्यकता, परिवहन की व्यवस्था, भंडारण, प्रशिक्षण, एफसीआई गोदामों की क्षमता, धान उपार्जन 2024-25 में किसानों, परिवहनकर्ताओं, गोदाम संचालकों के भुगतान की स्थिति, पात्र परिवारों को खाद्यान्न वितरण, पात्र हितग्राहियों की केवाईसी, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का सत्यापन, लाड़ली बहनों को 450 में गैस रिफिल आदि बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपसंचालक कृषि श्रीमती मधु अली, सहकारिता प्रबंधक सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

 

Related posts

मण्डला में जड़ी बुटियों के पांच हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य – टाटा

Reva India News

जनसुनवाई में 37 आवेदक पहुंचे समस्या लेकर

Reva India News

दीपेश को मिली दिव्यांग पेंशन की सहायता कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कराया आदेश

Reva India News

Leave a Comment