Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

मंडला 9 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी की टीम द्वारा मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मण्डला में एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम के नेतृत्व में महाराजपुर, बस स्टैंड मण्डला तथा विशाल ढाबा में दबिश दी गई। इस दौरान 50 पाव विदेशी/देशी मदिरा 3 बोटल विदेशी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 4 प्रकरण मदिरा विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध  पंजीबद्ध किए गए। इसी प्रकार नैनपुर में एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी बल नैनपुर द्वारा दबिश की कार्यवाही में 20 पाव विदेशी/देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 जून 2022

Reva India News

पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली क्रांतिकारी योजना है सस्की: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की अनन्त शुभकामनाएं उज्जैन के गोपाल मंदिर के बाहर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Reva India News

Leave a Comment