Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता – कलेक्टर श्री मिश्रा विश्व गोरैया दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजन  

मंडला 20 मार्च 2025

विश्व गोरैया दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने पक्षियों की जीवन रक्षा के लिए मिट्टी के पात्र में पानी रखा। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पक्षी प्रकृति का अहम हिस्सा हैं। रासायनिक कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग के कारण गोरैया जैसे छोटे पक्षियों की आबादी लगातार घट रही है। पर्यावरण का यह बिगड़ता हुआ संतुलन चिंता का विषय है। आज के बच्चे आने वाला भविष्य हैं, आपको लोगों को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रेरित करने में सहयोग करना चाहिए। मंडला जिले का प्राकृतिक वातावरण पशु पक्षियों के लिए अनुकूल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता है। व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके लिए शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि अपने घरों पर भी पक्षियों के लिए पानी के पात्र रखकर प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी जरूर निभाएं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व बतलाते हुए पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बिजली की बचत करने की समझाईश दी। छात्राओं को कृत्रिम घोंसले बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में प्राचार्य विभा मिश्रा, राजेश क्षत्री, शिक्षक अखिलेश उपाध्याय तथा कन्या हायरसेकेंडरी विद्यालय महाराजपुर की छात्राएं सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

आवंटित व्हीव्हीपेट मशीन अधिकृत दल को उपलब्ध कराने अधिकारी कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

स्ंविदा स्वास्थ्य कर्मियो ने ताली बजाकर वापस किया सम्मान अनिश्चितकालीन हडताल जारी

Reva India News

उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को किया जायेगा सम्मानित 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Reva India News

Leave a Comment