Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में लक्ष्मी प्रसाद के हाँथ का हुआ सफल ऑपरेशन

मंडला 21 मार्च 2025

मण्डला विकासखंड के ग्राम मलारा निवासी लक्ष्मी प्रसाद डहेरिया के हाथ का सफल आपरेशन जिला चिकित्सालय में किया गया। सिविल सर्जन डा. विजय धुर्वे ने बताया कि मलारा के 32 वर्षीय युवक का ग्राईन्डर मशीन से हाथ कटने के कारण गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। मरीज की उगलियों तथा कलाई के टेन्डन कट जाने से गंभीर स्थिति को देखते हुये अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमेन्द्र चौहान द्वारा मरीज के हाँथ के जटिल ऑपरेशन के दौरान समस्त टेन्डन को जोड़ा गया। ओटी टीम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज मरावी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सोनम, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण उइके, निश्चेतना विषेषज्ञ श्रीकांत के साथ नर्सिंग स्टाफ से ब्रिजेन्द्र बैरागी, अंकिता, स्वाति, सहनाज, विनीता, द्वारा सहयोग किया गया। जिला चिकित्सालय में इस तरह की सफल सर्जरी के होने से जन-मानस को सुविधायें उपलब्ध हो रही हैं।

Related posts

100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय कन्या हाईस्कूल सिझौरा में शपथ अभियान का आयोजन

Reva India News

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत शक्ति अभिनंदन अभियान का समापन हुआ

Reva India News

जिला प्रशासन ने दी तीन चक्के की साइकिल तीन काम बाकी देखिए पूरा वीडियो

Reva India News

Leave a Comment