Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्षेत्र के विकास और उत्थान के लिए लगातार जन कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम जामगांव में 2 करोड़ 77 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया  

मंडला 31 मार्च 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं। सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाया गया है, उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्कूलों का निर्माण कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। घर-घर बिजली और पानी पहुंचाकर लोगों की प्राथमिक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम जामगांव में सामुदायिक कार्यों के लिए मंच का निर्माण, सीएम राईज स्कूल, उप स्वास्थ्य केन्द्र इत्यादि की सौगात दी गई है। ग्राम जामगांव क्षेत्र में नागरिकों के विकास और उत्थान के जनकल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सोमवार को ग्राम जामगांव विकासखंड नैनपुर में 2 करोड़ 77 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सालिनी साहू, समाजसेवी श्रीमती श्रद्धा उइके, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। सरकार की अधिकांश योजनाएं महिलाओं, किसान, वृद्ध, युवा, मजदूरों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही है, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम जामगाँव में सीएम राईज स्कूल की सौगात दी गई है। जिससे इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। हमारे बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर जैसे उच्च पदों को प्राप्त कर हमारे जिले का नाम रौशन करें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ग्राम जामगांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है जिससे संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिले। उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने से अब होम डिलेवरी की समस्या नही रहेगी।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ग्राम जामगांव में मकराही माता के मंदिर तक बिजली पहुँचाई जायेगी, जिससे किसी भी प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विद्युत की समस्या न रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मकराही माता के मंदिर में मेला भी लगाया जायेगा, जिससे श्रद्धालुजन आकर मकराही माता के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा सकें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में सभी नागरिकों को चैत्र नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचर मण्डला 2 नवम्बर 2021

Reva India News

समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न मंडला 15 सितंबर 2025 समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम एवं सीएस मॉनिट के लम्बित शिकायत, जिले में समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति, सेवा पखवाड़ा अभियान के क्रियान्वयन, खाद एवं बीज की उपलब्धता, उच्च न्यायालय में जवाब दावा के लिए लम्बित न्यायालयीन प्रकरणों, सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024 में विभागों द्वारा सहयोग राशि एवं अंतरविभागीय बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम, सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा का दौर अभी जारी है। अपने-अपने क्षेत्र का सतत रूप से भ्रमण करते रहें। क्षेत्र में जलभराव एवं फसल क्षति की स्थिति पर नजर बनाए रखें। जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी बीएमओ क्विक रिस्पोंस टीम (क्यूआरटी) तैयार रखें। समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है। जिन स्थानों पर विभागों द्वारा कैम्प लगाए जाएंगे उसमें हितग्राहियों के समग्र ई-केवाईसी का कार्य भी शामिल करें और इसमें प्रगति लाएं। इस अभियान के अंतर्गत जिन विभागों द्वारा विविध गतिविधियां आयोजित की जानी है उसकी तिथिवार जानकारी तैयार कर ली जाए। सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत अगस्त माह की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त विभाग प्रमुखों को कहा कि अगले 5 दिनों में अगस्त माह की रैकिंग जारी होनी है इस अवधि में अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ करें। उन्होंने आगामी समाधान ऑनलाईन के लिए चयनित विषयों पर चर्चा की। जिले में खाद, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी संबंधित विभागों से लेते हुए निर्देश दिए कि सटीक रूप से कार्ययोजना बनाकर उर्वरक एवं खाद वितरित करवाएं। पेंशन से संबंधित पेंडिंग प्रकरणों में संबंधित विभागों द्वारा स्वत्वों का लाभ सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों को नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी तक पेंशन के प्रकरण लम्बित हैं उन्हें एससीएन जारी किया जाए।

Reva India News

यू जर्सी प्री स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव

Reva India News

Leave a Comment