Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

मंडला 1 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरदेनगर में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत नवीन शिक्षण सत्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा करते हुए नियमित शाला आकर मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भल्लावी, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, जनपद सदस्य, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े बीईओ श्री रंजीत गुप्ता, एपीसी श्री मुकेश पांडे, बीआरसी श्री अनादि वर्मा, स्थानीय सरपंच, प्राचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खनिज विभाग ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Reva India News

जब तक शिवराज मुख्यमंत्री रहेंगे व्यापम घोटाला चलता रहेगा- कांग्रेस * कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Reva India News

15 जुलाई को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का होगा मंडला आगमन .तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Reva India News

Leave a Comment