Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मटियारी में बोरी बंधान कर ग्रामवासियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प  

मंडला 25 अप्रैल 2025

जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कुमट के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जगनाथर के मटियारी नदी में 367 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वय श्री राजेन्द्र चौधरी ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है, यही वजह है कि यह हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। बोरी बंधान कार्य में जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जागनाथर के सहयोग से किया गया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक बिछिया श्रीमति कीर्ति कुरील, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के समस्त परामर्शदातागण, ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनमोहन तेकाम, उप सरपंच श्री गणेश झरिया, सत्येंद्र झारिया जैव विविधता समिति के अध्यक्ष, पेसा विकासखंड समन्वयक श्री सोनू मरावी, ग्राम पंचायत मोबिलाइज महिमा मरावी एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। बोरी बंधान कार्यक्रम के बाद अंत में म.प्र. जन अभियान परिषद् के विकासखण्ड समन्वयक मंडला संतोष कुमार झारिया द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 20 जून 2026

Reva India News

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं 02 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी

Reva India News

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को कोविड का टीका लगाया गया

Reva India News

Leave a Comment