Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बबलिया माल में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन

मंडला 26 अप्रैल 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बबलिया माल में पानी चौपाल का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट जल संरक्षण और संवर्धन के उपायों पर केंद्रित ’पानी चौपाल’ के इस कार्यकम में शामिल हुए। उन्होंने जल बचाने के विभिन्न उपायों के विषय पर चर्चा की, जिसमें डकवेल रिचार्ज और अन्य पारंपरिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा योजना के तहत खेत तालाब और परकोलेशन टैंक के माध्यम से वर्षा जल का अधिक से अधिक संचय करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर, बावड़ी जीर्णोद्धार और नए कूपों के निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं – अपर कलेक्टर

Reva India News

नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान से शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment