Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया खेत-तालाब का निरीक्षण  

मंडला 26 अप्रैल 2025

नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ग्राम मुकासखुर्द में खेत तालाब के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत ब्लॉक के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रारंभ करवाएं। खेत तालाब की संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ अमृत सरोवर और डकवेल के कार्य भी कराएं। जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाकर हमें वर्षा जल का अधिक से अधिक संचय करना है। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने हितग्राहियों से बात कर उन्हें बहुउद्देशीय खेती अपनाने की सलाह दी।

Related posts

उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया एनएसएस दिवस नशामुक्ति और स्वच्छ नर्मदा का दिया संदेश

Reva India News

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की कार्यवाही के लिए समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 17 दिसंबर से

Reva India News

निवास अनुविभाग में आयोजित हुए विशेष राजस्व शिविर

Reva India News

Leave a Comment