Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रसिद्ध चौगान मढ़िया पहुँचे कलेक्टर  

मंडला 1 मई 2025

रामनगर में आयोजित किए जा रहे आदि उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा प्रसिद्ध चौगान मढ़िया पहुँचे। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि ऐतिहासिक मढ़िया हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल के मध्य स्थित है इसलिए अतिथियों का मढ़िया दर्शन के लिए आना संभावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मढ़िया के आसपास साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, ईईआरईएस, ईईपीडब्ल्यूडी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विमलेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

मकर संक्रांति पर मिठास और स्नेह कलेक्टर ने बच्चियों को गर्म कपड़े, लड्डू व शिक्षण सामग्री भेंट की

Reva India News

संकल्प हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन विशेष जागरूकता अभियान 4 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

Leave a Comment