Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिविल डिफेंस प्लान के अनुसार निकाय अपनी तैयारियाँ करें – कलेक्टर

मंडला, 10 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि सीमा पर माॅजूदा तनाव की स्थिति को देखते हुए शासन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सिविल डिफेंस प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी नगरीय तथा ग्रामीण निकाय सिविल डिफेंस प्लान के अनुसार अपनी तैयारियाँ करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सभी के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं, इसलिए सभी अधिकारी मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट हाॅस्पिटल के ऊपर लाल रंग से प्लस का निशान बनवाएं। जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टाॅक रखें, जिससे आपदा की स्थिति में दवाओं की कमी न हो। जिला स्तर के साथ-साथ विकासखंड तथा तहसील स्तर के अस्पतालों में भी जीवनरक्षक दवाओं का स्टाॅक उपलब्ध रखें। आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि आसपास के सभी छात्रावासों की लिस्टिंग करें, वहां इस प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित करें जिससे आपदा की स्थिति में अस्थायी रूप से आवास की व्यवस्था कराई जा सके। छात्रावासों के अलावा अन्य आश्रय स्थल भी चिन्हित करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिला आपूर्ति अधिकारी पीडीएस में खाद्यान्न की उपलब्धता, पेट्रोल पंप में उपलब्ध डीजल, पेट्रोल के स्टाॅक की जानकारी तथा गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध गैस सिलेंडर की जानकारी भी रखें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हाईवे के आसपास स्थित होटल, ढाबे तथा लाॅज आदि में विशेष निगरानी रखें। आपदा की स्थिति में गैर सरकारी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र, स्वयं सहायता समूह, स्वशासी संस्थाएं आदि से भी वाॅलेंटियर रजिस्ट्रेशन कराएं। होटल, धर्मशाला, लाॅज आदि में किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस तथा जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग कियोस्क संचालकों को निर्देशित करें कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किए गए मल्टीपल ट्राँजेक्शन की जानकारी तत्काल बैंक को दें जिससे कंट्रोल रूम को सूचित किया जा सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

समेकित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति के निर्देश  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 7 दिसम्बर 2023

Reva India News

महिला सशक्तिकरण पर विशेष :- अनीता बाई वरकड़े: नंदन फलोद्यान और खेत तालाब से मिली सफलता की नई राह

Reva India News

Leave a Comment