Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिविल डिफेंस प्लान: जिला पुलिस बल के जवानों ने किया फायर एग्जिट का अभ्यास  

मंडला, 10 मई 2025

जिला पुलिस ग्राउंड में जिला पुलिस की टीम ने आग लगने से होने वाली आपदा को लेकर फायर एग्जिट का अभ्यास किया। आग लगने की घटना अलग-अलग श्रेणी की होती है। श्रेणी के अनुसार इसके लिए शीतलन, आॅक्सीजन सप्लाई अवरुद्ध करना अथवा ईंधन (ज्वलनशील पदार्थ) को हटाकर आग पर काबू किया जाता है। अभ्यास के दौरान पेट्रोल, डीजल के जरिये लगी आग को कम्बल के उपयोग से काबू करने, कचरे पर लगी आग को फायर सेफ्टी इक्विपमेंट के उपयोग से बुझाने के तरीके सीखे गये। इसके अलावा फायर सेफ्टी किट, इमारत में आग लगने पर अपनाई जाने वाली सावधानियाँ तथा बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, आरआई रक्षित केंन्द्र श्री नागवंशी सहित संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

कलेक्टर ने की मण्डला-जबलपुर मार्ग की समीक्षा

Reva India News

नमो मैराथन का आयोजन 25 सितंबर को होगा 25 सितंबर को प्रातः 7 बजे पुलिस लाईन ग्राउंड से प्रारंभ होगी

Reva India News

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

Leave a Comment