Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया मेधावी विद्यार्थियों से संवाद

मंडला, 15 मई 2025

बोर्ड परीक्षा 2025 में दसवी और बारहवी की परीक्षा में प्रवीण्यता सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने संवाद किया। जिला योजना भवन में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम के दौरान आत्मीय संवाद में कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारी, माता-पिता के सहयोग और गुरूजनों के मार्गदर्शन के विषय में चर्चा की। साथ ही उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह आपके कैरियर की शुरूआत है, यहां से आपकी वास्तविक परीक्षाओं का आरंभ होता है। अब परिजनों तथा गुरूजनों की आपसे अपेक्षाएं भी बढ़ गई है। अब आपको अपना लक्ष्य पाने के लिए और अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। आज का समय प्रतिस्पर्धा का है काॅम्पीटिशन के इस दौर में आपको अपना फोकस लक्ष्य पर रखते हुए उसके अनुरूप तैयारी करनी है। कलेक्टर ने कहा कि यदि आप किसी प्रतिस्पर्धा में असफल हो जाएं तो निराश नहीं होना है। परीक्षाएं हमेशा होती रहेंगी। आप एक बार की असफलता से हताश हुए बिना अगली परीक्षा की तैयारी करें। अपना लक्ष्य तय कर उसके लिए नियमित रूप से तैयारी करना आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता आपके माता-पिता, गुरूजनों और रिश्तेदारों को गौरवान्वित कराती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता, डीईओ श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास, स्कूलों के प्राचार्य एवं मेधावी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 जुलाई 2022

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment