Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 30 अप्रैल 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 1 मई 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 1 मई को सायं 5:30 बजे जबलपुर से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 7 बजे मंडला पहुंचकर कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते 2 मई को 9 बजे मंडला से शहपुरा जिला डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 5 बजे डिंडौरी से मंडला के लिए प्रस्थान कर 6:30 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते सायं 7 बजे मंडला से बिछिया के लिए रवाना होकर 8 बजे बिछिया पहुंचकर बैठक करेंगे। राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9:30 बजे बिछिया से अंजनिया के लिए प्रस्थान कर 10 बजे अंजनिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा 10:45 बजे अंजनिया से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा 11:45 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 3 मई को 11 बजे जेवरा से बीजाडांडी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 12 बजे बीजाडांडी पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1 बजे बीजाडांडी से चरगांव कुड़ामैली के लिए रवाना होकर 1:20 बजे चरगांव कूड़ामैली पहुंचकर पेट्रोल पंप शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते 1:40 बजे चरगांव से नारायणगंज के लिए रवाना होकर 2 बजे नारायणगंज पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। श्री कुलस्ते 3:15 बजे नारायणगंज से मोहगांव के लिए प्रस्थान कर 4 बजे मोहगांव में बैठक लेंगे एवं 6 बजे मोहगांव से प्रस्थान कर 6:30 बजे खर्राछापर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 8 बजे खर्राछापर से मंडला के लिए प्रस्थान कर 9 बजे मंडला पहुंचकर सर्किटहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Related posts

विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक 24 सितंबर को होगी

Reva India News

गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के निर्देश

Reva India News

आगामी त्यौहारों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक कार्यकताओं का सहयोग लें – हर्षिका सिंह

Reva India News

Leave a Comment