Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली समीक्षा बैठक  

मंडला, 16 मई 2025

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए सीएम हेल्पलाईन, ई-आॅफिस प्रणाली के माध्यम से फाईलों के मूवमेंट, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब, माय भारत पंजीयन तथा रबी उपार्जन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अगले सप्ताह नरसिंहपुर में आयोजित हो रहे प्रदेश के दूसरे कृषि उद्योग समागम के आयोजन तथा मई के अंत में छिंदवाड़ा के तामिया में आयोजित होने वाले भारिया सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मंडला एनआईसी से सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने लालपुर में जल संवर्धन पर केंद्रित हुई पानी चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 14 सितंबर को आयोजित होगा                                                 

Reva India News

Leave a Comment