Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित

मंडला, 15 मई 2025

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु एतद द्वारा जनपद पंचायत में ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2025 की स्थिति में तैयार/पुनरीक्षित करने संबंधी कार्य के लिए अधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों में कार्यों के निर्वहन हेतु नियुक्त/पदाभिहित किया गया है।

नियुक्त किए गए अधिकारी कार्यालय कलेक्टर की बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे, न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। आयोग द्वारा जारी समय सारणी अनुसार 15 मई 2025 तक प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति एवं दावे आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण कर उन्हें प्रशिक्षित करें, साथ प्राधिकृत कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश निर्वाचन कार्यालय को 16 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करावें।

Related posts

स्वामित्व योजना के वर्चुअल कार्यक्रम जिला जनपद और पंचायतों में संपन्न होंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वामित्व योजना की तैयारियों की समीक्षा की

Reva India News

अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर को

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment