Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान से मोहगांव रैयत में खुशहाली हरदीन के खेत में बन रहा नया खेत तालाब  

मंडला, 16 मई 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोहगांव रैयत में हितग्राही हरदीन के खेत पर मनरेगा के तहत नवीन खेत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। तालाब न केवल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरदीन ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, यह तालाब मेरे और आसपास के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब मैं फसलों की सिंचाई समय पर कर पाउंगा और वर्षा पर निर्भरता कम होगी तथा उन्नत कृषक बनूंगा।

ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत यह कार्य पंचायत के जल संरक्षण प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के और भी कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे ताकि पूरे गांव को इसका लाभ मिल सके। इस नवीन खेत तालाब के बनने से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है, बल्कि यह क्षेत्र की जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगा।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया मंत्री श्रीमती उयके ने 148 वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया

Reva India News

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में बाल दिवस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

रबी फसलों में समन्वित या एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन

Reva India News

Leave a Comment