Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत लोधा में आयोजित ’पानी चौपाल’ कार्यकम में शामिल हुए

मंडला, 17 मई 2025
सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट जनपद पंचायत घुघरी अंतर्गत ग्राम लोधा में शनिवार को जल संरक्षण और संवर्धन के उपायों पर केंद्रित ’पानी चौपाल’ कार्यकम में शामिल हुए। उन्होंने जल बचाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया, जिसमें डकवेल रिचार्ज और अन्य पारंपरिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। सीईओ जिला पंचायत ने  मनरेगा योजना के तहत खेत तालाब और परकोलेशन टैंक के माध्यम से वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर, बावड़ी जीर्णाेद्धार और नए कूपों के निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत घुघरी गायत्री प्रसाद सारथी, क्षेत्रीय उपयंत्री सहित संबंधित सचिव, जीआरएस उपस्थित थे।

Related posts

केवीआईसी का मंडला में बड़ा अभियान केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने कारीगरों को किए 240 मशीनें व टूलकिट वितरित

Reva India News

समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प यात्रा पहुंचेगी मण्डला……. बाईकर्स राईडर का दो दिवसीय मंडला प्रवास……………

Reva India News

माहिष्मती घाट पर रंगों की बहार दो दिवसीय होली उत्सव मेले का भव्य शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment